यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मस्तिष्क ज्वर से मौत

बदलापुर (जौनपुर): महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गड़ेरिया गांव में रविवार को एक छात्र की मौत मस्तिष्क ज्वर से हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है
उक्त गांव निवासी हरिश्चंद्र का पुत्र पंकज (20) बुखार से पीड़ित था। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि उसे मस्तिष्क ज्वर है। परिजन उपचार हेतु जिला मुख्यालय ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वह सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पंकज समाचार पत्र विक्रेता कल्लू का भाई था।
उधर मौत की खबर लगते ही पत्रकारों व समाचार पत्र विक्रेताओं की एक शोकसभा प्रभाकर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। बैठक में अर्जुन शर्मा, संजय दूबे, लाल साहब शुक्ल, राकेश विश्वकर्मा, सूरज, राहुल आदि उपस्थित रहे।
