विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित युवती के साथ दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 08:26 PM (IST)

News Article Hero Image

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले का मुकदमा दर्ज करने के लिए काफी माथापच्ची हुई। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई तब जाकर दूसरे दिन मुकदमा दर्ज हुआ।

शुक्रवार की रात 8 बजे युवती जीवित्पुत्रिका का पूजन करने के बाद शौच के लिए गई। इसी दौरान गांव का एक दबंग युवक सूनसान देखकर पहुंचा और युवती के साथ मुंह काला किया। मामले की जानकारी उसने घर पहुंचकर दी तो परिवार वालों ने शिकायत पुलिस से किया। आदत के मुताबिक पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। दूसरे दिन भी यही खेल चला कि महकमे के कुछ बड़े अधिकारियों से भी वार्ता हुई किंतु मामला जस का तस रहा।

गांव के ही कुछ लोगों ने फोन पर मामले की शिकायत डीआइजी से किया तब मामला गरमाया और पुलिस ने कर्तव्य का निर्वहन शुरू किया। सायंकाल पीड़िता के पिता ओम प्रकाश की तहरीर पर गांव के ही विकास के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल कायम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर