विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेरहम ठंड ने चार लोगों की ली जान

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 08:24 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 08 Jan 2013 08:25 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जौनपुर : शीतलहर का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। केराकत में दो लोगों की जान चली गई। एक तरफ मौत का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर प्रशासन का राहत कार्य कछुए की चाल चल रहा है। इसके चलते आम जनता में रोष है।

चंदवक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी इंद्रमणि पटेल (39) की पेट में सोमवार की रात दर्द हुआ। आनन-फानन में लोग उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। केराकत क्षेत्र के निशान गांव में करमा देवी (60) के पेट में मंगलवार की सुबह दर्द हुआ। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मुफ्तीगंज बाजार निवासी मूलचंद्र गुप्ता (60) के भी पेट में दर्द हुआ। जानकारी होने पर परिवार के लोग डाक्टर के यहां ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौत हो गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी बरखू (65) बाजार गए थे। बाजार में अचानक गिर पड़े और मौत हो गई। कड़ाके की ठंड से शीतलहर में इजाफा जारी है। मंगलवार की सुबह अब तक का सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को भगवान भास्कर के दर्शन अवश्य हुए लेकिन वह भी अपना तेवर नहीं दिखा पा रहे थे। वैसे स्थिति तो इधर तीन-चार दिनों से खराब है लेकिन मंगलवार की शाम से आदमी बेहाल है।

कोहरा और जबरदस्त गलन के चलते लोग देर शाम को ही घरों में घुस गए थे। इक्का-दुक्का को छोड़ सड़कों पर कोई दिखाई नहीं दे रहा था। केवल ट्रक ही रेंगते हुए देखे गए। सुबह कोहरा तो कम हुआ लेकिन गलन चरम पर थी। यकीनन हाल के कई वर्षो में यहां इतनी ठंड नहीं पड़ी होगी। पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से हर आदमी परेशान था। दोपहर करीब 12 बजे से धूप तो निकली लेकिन कोई असर नहीं हुआ। लोग अलाव और हीटर के पास बैठे रहे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज सहित अन्य स्थानों पर अलाव की जरूरत के हिसाब से व्यवस्था नहीं होने से काफी दिक्कत हो रही है।

मंगलवार सबसे ठंडा दिन

मौसम विज्ञानी डॉ. डीपी उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह 1.9 और दोपहर 15 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया।

सात बसें निरस्त

मौसम का मिजाज खराब होने से मंगलवार की रात फिर पांच बसें निरस्त कर दी गई। यात्रियों की संख्या नहीं होने से दिन में भी बसें खाली ही दौड़ रही थीं।

ये ट्रेनें हुई लेट

मरुधर एक्सप्रेस डाउन-13 घंटे

पटना-मथुरा एक्सप्रेस- दो घंटे

किसान एक्सप्रेस डाउन- दो घंटे

दून एक्सप्रेस डाउन- साढ़े तीन घंटे

औड़िहार-जौनपुर पैसेन्जर- छह घंटे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर