Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं का कहर, 3 मरे

By Edited By: Published: Fri, 04 Jan 2013 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2013 06:06 PM (IST)
बर्फीली हवाओं का कहर, 3 मरे

जौनपुर : शीतलहर ने दोबारा दस्तक दिया। अब बर्फीली हवाओं का कहर बरप रहा है। ठंड से रामपुर के कोदैला गांव में दो और खुटहन में एक लोगों की मौत हो गई शुक्रवार को दोपहर में धूप होने के बाद भी लोग कांपते रहे। शाम ढलते ही ज्यादातर लोग घरों में दुबक गए थे। इसके चलते रोड पर सन्नाटा हो गया था। जरूरत के हिसाब से अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई।

loksabha election banner

रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव निवासी देवी प्रसाद की पत्नी रामराजी (70) के पेट में रात को दर्द हुई। परिवारीजन अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। इसी गांव के रहने वाले राम प्रसाद (75) के पेट में भी दर्द शुरू हुई थी। उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा खुटहन बाजार निवासी बांके (62) सुबह शौच से लौटकर घर पहुंचे। अचानक पेट और सीने में दर्द शुरू हो गई। लोग अस्पताल ले जा रहे थे तभी मौत हो गई।

हफ्ते भर से सुधर रहा मौसम गुरुवार की शाम अचानक बिगड़ गया। गलन में अप्रत्याशित इजाफा हुआ। खास कोहरा नहीं होने के बाद भी सड़कें सूनी थीं। जैसे-जैसे रात होती गई वैसे ही मौसम भी बिगड़ता गया। भोर तक आसमान साफ था। शुक्रवार की सुबह सात बजे के बाद अचानक कोहरा घना हो गया। सड़क पर हेडलाइट और इंडीगेटर जलाने के बाद भी गाड़ियां रेंग रही थीं। गलन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देर सुबह तक कोई रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा था। जो लोग निकले भी वह हीटर और अलाव के पास बैठ गए। घर से लेकर बाहर तक अलाव देखे गए। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्कूली बच्चों को हुई। सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुद ही अलाव जलाए थे। प्रशासन का अलाव कहीं भी नहीं दिखाई दिया। दोपहर करीब एक बजे धूप तो निकली लेकिन इसका खास असर नहीं हुआ। न तो लोगों ने गरम कपड़े उतारे और न ही ठिठुरन ही कम हुई थी। शाम होते ही फिर वही स्थिति हो गई। जल्दी ही घरों में दुबक गए थे। यदि जरूरी काम नहीं पड़ा तो कोई बाहर नहीं निकला। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान और बाजारों में सन्नाटा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.