विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संक्रामक बुखार से 4 छात्राएं बीमार

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 09:40 PM (IST)

News Article Hero Image

माधौगढ़, अंप्र : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुरा में 4 छात्राएं संक्रामक बुखार से बीमार हो गई। छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया, जहां खून की जांच के बाद उन्हें दवाएं दी गईं।

संक्रामक बुखार की चपेट में आने से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 4 छात्राएं नेहा (12), सोनम (12), पूजा (12) व दामी (14) बीमार पड़ गई। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाकर उनका उपचार कराया। छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद दवाइयां देकर विद्यालय भेज दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 16 सितंबर को विद्यालय में निरीक्षण किया था, तब ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। विद्यालय की वार्डेन लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में 70 छात्राएं हैं, कुछ बच्चों को हल्का बुखार होने की बात पता चली है। जिस पर उन्हें दवाएं दिला दी गई हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर