विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमस भरी गर्मी से बढ़े डायरिया रोगी

By Edited By:
Published: Sat, 08 Jun 2013 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jun 2013 01:03 AM (IST)

News Article Hero Image

उरई, जागरण प्रतिनिधि : शुक्रवार को डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों से भरे जिला अस्पताल के सभी वार्डो में विचलित कर देने वाले हालात नजर आए। दोपहर के वक्त बिजली न आने की वजह से यहां भर्ती मरीजों की हालत और ज्यादा खराब हो रही थी।

शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन गर्मी के साथ लोग उमस में ज्यादा बेहाल हो रहे थे। दोपहर के वक्त लाइट की कटौती ने तो लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल नें सुबह से ही डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों के आने का तांता लग गया था। लगभग सभी वार्ड उल्टी दस्त और डायरिया से पीड़ित मरीजों भरे हुए थे। वार्ड में मरीजों के बैड के चादर बदले नहीं जाने की वजह से विचलित कर देने वाली दुर्गध से मरीज तो मरीज उनके साथ आए तीमारदारों की भी हालत खराब हो रही थी। शुक्रवार को कमल, डिंपल, ऋषि, आदित्य, मोहित, मुइउद्दीन, कौशल और अरसद समेत डायरिया से पीड़ित कई बच्चे भर्ती कराये गए। ओपीडी और इमरजेंसी में अधिकांश मरीज डायरिया से संबंधित ही आए। मरीजों का तांता लगे होने की वजह पर्चा काउंटर और दवा काउंटर पर भी अफरातफरी जैसी स्थिति रही। प्राइवेट अस्पतालों में भी इसी तरह की भीड़ रही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर