विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी में बढ़े डायरिया रोगी

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 01:08 AM (IST)

News Article Hero Image

उरई, कार्यालय संवाददाता : भीषण गर्मी में बीमारियां एकाएक बढ़ गई है। बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया के मरीजों की जिला अस्पताल में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है।

शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहा। जिसमें सबसे अधिक उल्टी व दस्त के मरीज थे। अस्पताल में राज (9 माह) तुफैलपुरवा, काजल (5 माह) कोंच, अंश (5 वर्ष) बंगरा, प्रीति (4 माह) बरदर, शोमान (4 माह) विजय नगर, शबनम (10 माह) पटेल नगर, बृजेंद्र (5 माह) अभैदेपुर, मीरा (6 माह) चिरगांव, लवकुश (1 वर्ष) हरसिंगपुर, जसवंत (4 वर्ष) जमरेही, प्रिया (5 माह) नया रामनगर, आरती (6 माह) रगेदा को डायरिया होने के कारण भर्ती कराया गया।

''गर्मी को देखते हुए लोगों को सड़े गले फल, दूध से निर्मित मिठाइयों व आइसक्रीम आदि से परहेज करना चाहिए। दस्त, पेट दर्द या चक्कर आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर इलाज कराएं।''

डा. ध्रुव चंद्र गुप्ता, सीएमओ

बचाव के उपाय

1.धूप में अंगौछा बांधकर निकलें

2. ताजे रस व फलों का प्रयोग करें

3. खाने में नीबू व सलाद खायें

4. घर से खाली पेट न निकलें

5. यात्रा करते समय ग्लूकोज साथ में रखें

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर