विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से एक की मौत, महिला आगरा में भर्ती

By JagranEdited By:
Published: Sat, 25 Nov 2017 12:39 AM (IST)

(फोटो- 51, 52, 53) हाथरस : गाव जरेरा निवासी एक व्यक्ति की डेंगू के कारण मौत हो गई। जबकि

डेंगू से एक की मौत, महिला आगरा में भर्ती
डेंगू से एक की मौत, महिला आगरा में भर्ती

(फोटो- 51, 52, 53)

हाथरस : गाव जरेरा निवासी एक व्यक्ति की डेंगू के कारण मौत हो गई। जबकि गाव की ही एक महिला को डेंगू से पीड़ित होने पर उपचार हेतु आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गाव जरेरा निवासी जयपाल सिंह जाटव को पिछले पाच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे उपचार हेतु मंगलवार को अलीगढ़ ले गए, जहां उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने उसे डेंगू बुखार बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में गुरुवार को जयपाल ने दम तोड़ दिया। उसका शव गाव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। गाव के ही पुष्पेन्द्र शर्मा की पत्‍‌नी संगीता को डेंगू बुखार होने पर उपचार हेतु आगरा ले जाया गया है वहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने सीएमओ से गाव में कीट नाशक दवाओं का छिड़काव कराने की माग की है।

वारंटी जेल भेजा

सिकंदराराऊ : कोतवाली पुलिस ने वारंटी प्रशांत गुप्ता पुत्र दुष्यंत गुप्ता निवासी मोहल्ला मटकोटा सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।