यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार के कहर से किशोरी की मौत
संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी 14 वर्षीय किशोरी की बुखार के

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी 14 वर्षीय किशोरी की बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों ने डेंगू से मौत की बात कही है।
हिना (14) पुत्री नईम को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था जिसका उपचार नगर में कराने के बाद अलीगढ़ ले जाया गया, जहां रविवार की दोपहर उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। परिजन किशोरी की मौत को डेंगू बुखार से होना बता रहे हैं। बुखार के प्रकोप से नगर में अब तक तीन मौतें हो चुकी हैं।
