विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन मौतों से कुरसंडा में कोहराम

By Edited By:
Published: Sun, 14 Dec 2014 12:14 AM (IST)

संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के कुरसण्डा क्षेत्र में तीन मौतों से कोहराम मच गया। एक बच्चे की बुखार

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के कुरसण्डा क्षेत्र में तीन मौतों से कोहराम मच गया। एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक व अध्यापक की बाहरी इलाकों में मौत की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया।

कुरसण्डा निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र ¨सह उर्फ लालो पुत्र रंजीत ¨सह ट्रक के मालिक थे तथा खुद ट्रक पर ड्राइवरी भी करते थे। 22 नवम्बर को पूना से ट्रक में माल लोड कराकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। 23 नवम्बर की शाम को एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी पर ट्रक खड़ा करके राजेन्द्र ¨सह को अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में जाना था। ट्रक के ऊपर तिरपाल डालकर अपने क्लीनर के साथ रस्सा डलवा रहे थे। रस्सा खींचते समय अचानक रस्सा टूट गया, जिससे वे सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गए। राजेन्द्र को आगरा के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन आगरा पहुंचे। डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तथा राजेन्द्र को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान 12 दिसम्बर को राजेन्द्र की मौत हो गई। रात्रि में ही परिजन उन्हें गांव लाए। शनिवार की दोपहर को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बुखार ने ली बच्चे की जान

कुरसण्डा निवासी भूरी ¨सह प्रजापति के पुत्र प्रियांशु (एक वर्ष) को तीन दिन पूर्व बुखार आ गया था जिसको परिजनों ने सादाबाद ले जाकर दिखाया, दवा दिलाकर गांव में लाए लेकिन बच्चे को कोई आराम न मिलने पर परिजन शुक्रवार को सादाबाद ले गऐ। वहां से बच्चे को डॉक्टरों ने आगरा भेज दिया। उपचार के दौरान बीती रात बच्चे की मृत्यु हो गयी। परिजन बच्चे को लेकर रात्रि में ही गांव आए। पास-पास में दो मौत होने के कारण गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

अध्यापक की मौत

कुरसण्डा के मजरा अनगदा निवासी पूर्व अध्यापक प्रभु दयाल के पुत्र उदयवीर ¨सह (50) की मुन्ना गौठनी बुलंदशहर में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उदयवीर ¨सह के शव को लेकर गांव आए और गमगीन माहौल में शनिवार को दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।