यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से दो की मौत

हाथरस : बदलते मौसम से बीमारियों ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार को वृद्ध और युवक की डायरिया से मौत हो गई।
सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव गोविन्दपुर में वृद्ध भगवानदास को उल्टी-दस्त होने पर गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक से दवा दिलाई गई, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। गांव मढ़ाभोज निवासी रामू (24) पुत्र चिंटू एसएसएम कॉलेज में बीएससी का छात्र था। अचानक उसे हैजा की शिकायत होने पर गांव के चिकित्सक से दवा दिलाई गई, मगर इसकी भी जान नहीं बच पाई।
