विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से हुई मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 03 May 2014 01:13 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

हाथरस : शुक्रवार को बुखार से मासूम की मौत हो गई। गांव रामपुर के रहने वाले महावीर के डेढ़ वर्षीय बेटे मानव को दो दिन पहले अचानक बुखार आया। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया। उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। शुक्रवार की सुबह मानव की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड लाए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग बच्चे की मौत से अनजान है।