विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य टीम बांट रही सिर्फ दो-दो गोली

By Edited By:
Published: Tue, 22 Oct 2013 01:12 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 22 Oct 2013 01:13 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

संवाददाता, हाथरस : सादाबाद के देहात क्षेत्र में बीमारियां रोके नहीं रूक पा रही हैं। गांव गढ़ी रत्‍‌ना जटोई में घर-घर चारपाईयां पड़ी हुई हैं। कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी में भी सोमवार को दर्जनों बीमार लोगों की जानकारी हुई।

रविवार को दैनिक जागरण द्वारा गढ़ी रत्‍‌ना में संक्रमण बना काल शीर्षक से खबर का प्रकाशन हुआ था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को होने पर विलारा नव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.आरएन सिंह पहुॅचे जहां उन्होने कुछ ही मरीजों को सिर्फ दो-दो गोली देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। किसी भी बीमार का ब्लड सैम्पल नहंी लिया गया। सोमवार को जागरण की टीम द्वारा इस गांव का दौरा किया गया। यहां के मरीजों के छाती में दर्द, भूख न लगना, शरीर का एक साथ दम छोड़ जाना आदि शिकायतों थीं, लेकिन चिकित्सकों की टीम को किसी भी मरीज की जांच करने की जहमत नहीं उठायी। गांव में लगभग सौ ऐसे मरीज पडे़ हुये हैं, जोकि गम्भीर रूप से बीमार हैं। गांव में पूर्व प्रधान दामोदर सिंह के अलावा उनकी पत्‍‌नी राम किशन का पूरा परिवार मछला देवी, विपिन कुमार, राजवीर सिंह, सृष्टि, हरी सिंह, ओमवती, पूरन देवी, प्रदीप कुमार, रामवती, प्रियंका, मंगलसैन, बेबी, जयंती देवी, सपना, बबलू, चमेली देवी, सोनू, आशा, धनवीर, भगवान सिंह, संगीता, विपिन, ओमवती, सोमोती देवी, धीरज, सुनीता, माया देवी, इमरती देवी, ताराचन्द्र, कन्हैयालाल, शनि, लोचन सिंह, सोनू, रवेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह, अतुल, मथुरा देवी, शिवानी, सुलेखा, धुरेन्द्र, दामोदर सिंह, मछला देवी, विपिन, पप्पू, बेबी सहित लोग बीमार है।

कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी में भी संक्रमण रोगों है। गांव में भी बीमारियों की यही हालत बनी हुई हैं। दर्जन भर से अधिक लोग अभी भी अपने-अपने घरों में चारपाईयों पर पडे हुये है। इस गांव में कु. रीनू, प्रवीन, सुखवीर सिंह, पूनम देवी, कु. पूनम, राजेन्द्री कुमारी, पूरन सिंह, पिंकी, किरन देवी, दुर्ग सिंह, नागेश, भोला, सत्यपाल, नेपाल सिंह, प्रियेश, प्रीती, मनीषा, पंकज, कवेन्द्र, प्रिंस, डौली, मीरा देवी, विशाल आदि बीमार पडे हुये है इनमें से विशाल, मीरा देवी, आगरा में डेंगू का उपचार करा रहे है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर