यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला की डेंगू से मौत

संवाददाता, हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में बीमारियां फैल रही हैं। कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी की महिला की डेंगू से मौत हो गयी।
कुरसंडा के गांव थलूगढ़ी की रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी हरपाल सिंह को चार दिन पूर्व बुखार आया था। 20 अक्टूबर को उसे सादाबाद से आगरा रैंफर किया गया जहां आगरा के चिकित्सकों ने उसे डेंगू घोषित कर दिया। उसकी नाक से खून आने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस महिला के पति हरपाल सिंह व बेटी रीनू भी बीमार हैं। महिला की मौत के कारण गांव में कोहराम मच गया है।
सादाबाद के मुरसान रोड निवासी रामदास की भी बीमारी के कारण सोमवार की तड़के मौत हो गयी। नगर के एक दवा व्यवसायी देवेश अग्रवाल के दो वर्षीय पुत्र को हुई डेंगू की शिकायत पर उसे आगरा के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
