विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू का कहर युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 29 Sep 2013 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 01:57 AM (IST)

News Article Hero Image

कार्यालय संवाददाता, हाथरस : सादाबाद क्षेत्र में वायरल बुखार व डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। गांव सरौठ में शनिवार को तड़के एक युवक की मौत हो गई। इसे भी डेंगू होने की बात कही जा रही है।

सादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सरौठ निवासी मुकेश कुमार पुत्र बनी सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार ने घेरा था। उसे आगरा में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे डेंगू से पीडित बताया। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसी गांव में योगेन्द्र (22), कृष्णा (7) भी वायरल बुखार से पीडि़त हैं। उधर, सीएमओ डा.आरपी सिंह के निर्देशन में एसीएमओ डा.रामकुमार व एपीडेमियोलॉजिस्ट डा.पवन कुमार, आरएस पलावत, सुनील कुमार, अनंत कुमार के साथ रामपुर पहुंचे और मौत के बारे में जानकारी ली।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर