यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू के दो मरीज आगरा में भती

हाथरस : सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसण्डा में भी वायरल का प्रकोप दिखने लगा है। इस गांव में झोलाछाप चिकित्सकों की भरमार है। यहां की एक महिला व एक पुरुष को डेंगू की आशंका के चलते आगरा में भर्ती कराया गया है।
कुरसण्डा के मोहल्ला माडन थोक निवासी कुसमा पत्नी लोकेन्द्र सिंह को सात दिन पूर्व बुखार ने चपेट में लिया। पहले गांव व सादाबाद में उपचार कराया। अब आगरा के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां इनकी प्लेटलेट्स काफी कम आई है। चिकित्सक ने उन्हें चिकनगुनिया के साथ डेंगू के लक्षण भी बताया है।
इसी गांव के पुष्पेन्द्र पुत्र प्रेमबाबू भी पन्द्रह दिन से बुखार से पीड़ित हैं। इन्हें भी अब आगरा में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार अजयवीर सिंह फौजी की पत्नी चंचल देवी, पुत्री अनुराधा व पुत्र रूपेश करीब आठ दिन से वायरल बुखार से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची थी लेकिन प्रधान से मिलकर लौट गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
