विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार-डायरिया में बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 24 May 2013 01:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2013 01:58 AM (IST)

News Article Hero Image

कार्यालय संवाददाता, हाथरस : भीषण गर्मी जानलेवा होती जा रही है। रिश्तेदारी में आई मासूम बालिका बुखार के साथ उल्टी-दस्त की चपेट में आई और झोलाछाप के इलाज से हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती चली गई। जिला अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेडे़ शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बीमारियों का प्रकोप भी फैल रहा है। सिरसागंज के रहने वाले अनीस गत दिवस अपने परिवार के साथ मोहल्ला श्रीनगर स्थित रिश्तेदारी में भाग लेने आए थे। उनकी छह माह की बेटी अलीना को यहां बुखार आया और उल्टी-दस्त भी हुए। परिजन उसे उपचार के लिए निकट के एक झोलाछाप के पास ले गए। उसे दवा दिलाई। दवा के सेवन के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे फिर जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष पर लेकर आए, जहां तैनात डा.देवेश महेन्द्रू ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते परिजन बिलख उठे। डा. देवेन्द्र महेन्द्रू के अनुसार बच्ची को कौन सी दवा दी गई थी, इसके बारे में परिजन कुछ बता नहीं पाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर