विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से युवती की मौत, सैकड़ों पीड़ित

By Edited By:
Published: Sat, 17 Oct 2015 07:07 PM (IST)

शाहाबाद, संवाद सहयोगी : नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप तेजी के साथ फैलता जा रह

News Article Hero Image

शाहाबाद, संवाद सहयोगी : नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप तेजी के साथ फैलता जा रहा है। मुहल्ला खेड़ा वीवीजई में बुखार की चपेट में आने से शहनाज 19 वर्ष पुत्री इरशाद की मौत हो गई, जबकि सैकड़ो लोग बीमार हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि डेंगू की चपेट में आकर शहनाज की मौत हुई है।

बताया जाता है कि शहनाज को तेज बुखार आया तो उसे पहले शाहाबाद में तथा बाद में हालत खराब होने पर शाहजहांपुर में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी प्लेटटेस कम हो गई और उसकी मौत हो गई। नगर के मुहल्ला चौक निवासी पवन रस्तोगी भी बुखार से पीड़ित होकर लखनऊ में अपना उपचार करा रहे हैं। परिजनों के अनुसार डेंगू की पुष्टि हुई है। वैसे हर मुहल्ले और हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित हैं। निजी क्लीनिकों के अलावा सरकारी अस्पताल में भी बुखार से पीड़ित रोगियों की तादाद सबसे अधिक बताई जा रही है। निर्धन रोगी धनाभाव के कारण अपना उपचार अच्छे अस्पतालों में नहीं करा पा रहे हैं। जिसके कारण बुखार उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत तो इससे भी खराब बताई जा रही है। यहां के अधिकांश रोगी झोलाछाप चिकित्सकों से अपना उपचार करा रहे हैं।