विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन की मौत, चार दर्जन ग्रामीण बीमार

By Edited By:
Published: Wed, 07 Oct 2015 06:00 PM (GMT+05:30)

सवायजपुर, संवाद सहयोगी : तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावन के अंतर्गत ग्राम बरसोइया में विचित्

News Article Hero Image

सवायजपुर, संवाद सहयोगी : तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावन के अंतर्गत ग्राम बरसोइया में विचित्र बुखार फैलने से हाहाकार मच गया है। एक गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो चुकी है तथा लगभग 50 लोग बीमारी से कराह रहे हैं। गंभीर रूप से पीड़ित आधा दर्जन जिले के एक नर्सिंग होम व कई लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। मंगलवार की रात फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके बाद से तो पूरे गांव में खलबली ही मच गई है।

बावन एवं लोनार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम बरसोइया में बीते 15 दिन से बुखार की बीमारी फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को बुखार से पीड़ित गर्भवती रेनू 24 वर्ष पत्नी लाला रस्तोगी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्रसव तो सकुशल हो गया, लेकिन पांच दिन से बुखार झेल रही प्रसूता की मौत हो गई। वहीं पूर्व प्रधान राजेश ¨सह के बड़े भाई शिवराम ¨सह 55 वर्ष की भी मौत हो गई। एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।

इधर गांव के मदन ¨सह 18 वर्ष, मनोज गुप्ता 38 वर्ष, राजू गुप्ता 25 वर्ष, रेखा पत्नी सुमित्र 30 वर्ष, गुड्डू 35 वर्ष, नरेंद्र ¨सह 60 वर्ष, सुनील 48 वर्ष, प्रशांत गुप्ता 15 वर्ष, प्रेमी हलवाई 28 वर्ष का जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। वहीं संपति 35 वर्ष, गुंजन 35 वर्ष, ब्रज किशोर 60 वर्ष, मोहित 15 वर्ष, रश्मि चौहान 18 वर्ष, सुमन 38 वर्ष, राधाकृष्ण 48 वर्ष, फूलमती गुप्ता 50 वर्ष, मोहित 30 वर्ष, रामचंद्र 55 वर्ष, अनुराग यादव 13 वर्ष, जगन्नाथ 60 वर्ष, किरन ¨सह 25 वर्ष सहित तीन दर्जन रोगी आर्थिक तंगी के चलते गांव में कराह रहे हैं और झोलाछापों के सहारे ¨जदगी मौत से संघर्ष करने को विवश हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह लापरवाह बना है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव आई थी, लेकिन एक व्यक्ति के यहां बैठ कर इलाज की रस्म अदायगी कर वापस लौट गई। इस संबंध में सीएचसी बावन के चिकित्साधिकारी डा. विनीत तिवारी ने बताया कि सोमवार को टीम प्रभावित गांव गई थी, जहां 72 रोगी बुखार के मिले। 16 पीड़ितों की स्लाइड बनाई गई। उन्होंने बताया कि गांव में रोग फैलने की सूचना कंट्रोल रूम व जिलाधिकारी को भेज दी गई है। चिकित्सीय उपचार चलने के बाद भी बीमारी नियंत्रित नहीं हो पा रही है। मंगलवार की रात रामेश्वर ( 48) की बुखार से मौत हो गई है।