यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खनिगवां कलां में बुखार से बच्चे की मौत
हरदोई, जागरण संवाददाता : स्वास्थ्य विभाग के दावे और प्रयासों पर बुखार का वायरस भारी पड़ता जा रहा है।

हरदोई, जागरण संवाददाता : स्वास्थ्य विभाग के दावे और प्रयासों पर बुखार का वायरस भारी पड़ता जा रहा है। मौसम के बदलाव के साथ ही बुखार का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। सोमवार को शाहाबाद क्षेत्र के खनिगवां कला में शिवा 6 वर्ष पुत्र सत्यपाल की बुखार से मौत हो गई। जबकि खनिगवां कलां के साथ ही कई गांवों में बुखार के डंक से काफी संख्या में लोग पीड़ति हैं।
बुखार का डंक तेजी के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अपने पांव पसार रहा है। शाहाबाद क्षेत्र के खनिगवां कलां में बुखार पीड़तिों की संख्या काफी हो गई है, सोमवार को गांव निवासी सत्यपाल का 6 वर्षीय पुत्र शिवा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि शिवा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। वहीं खनिगवां कलां में बुखार पीड़तिों की अभी भी काफी संख्या बताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर बुखार फैलने की जानकारी दे दी गई थी। वहीं तेज बुखार से पीड़ति अर¨वद 28 वर्ष, अभिषक 10 वर्ष पुत्र कमलेश आदि को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।टोडरपुर स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में आने वाले बक्सीपुर में भी बुखार तेजी के साथ फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुखार फैलने की जानकारी दिए जाने के बाद भी सोमवार तक गांव में कोई भी चिकित्सक झांकने तक नहीं आया। बुखार पीड़तिों ने आसपास के निजी चिकित्सकों से उपचार लिया, लेकिन फायदा न होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बक्सीपुर निवासी प्रेमपाल के 12 वर्षीय पुत्र शोहित और 18 वर्षीय पुत्र भाईराम को तेज बुखार होने पर उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। नसेउली डामर में भी बुखार का प्रकोप हो गया है। राधा देवी को उपचार के लिए उनके परिवारीजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों का कहना है कि रोगियों में बुखार के लक्षण मिले हैं और उसी के अनुसार उपचार किया जा रहा है। वहीं बावन स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के तेरिया में सोमवार को रोगियों की बनाई गई स्लाइड की जांच में अभी तक मलेरिया पाजिटिव की पुष्टि न होने की बात सामने आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके गुप्ता का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बुखार की जानकारी पर संबंधित गांव में टीम के साथ पहुंचे और त्वरित उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
