विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बालिका की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 26 Sep 2015 08:12 PM (IST)

गोपामऊ, संवाद सूत्र : टड़ियावां क्षेत्र के भड़ायल में बुखार का प्रकोप जारी है। शनिवार को बुखार पीड़िता

News Article Hero Image

गोपामऊ, संवाद सूत्र : टड़ियावां क्षेत्र के भड़ायल में बुखार का प्रकोप जारी है। शनिवार को बुखार पीड़िता शालिनी 4 वर्ष पुत्री मनोज की मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि उनकी पुत्री कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी और जिसका उपचार उप स्वास्थ्य केंद्र से चल रहा था। जबकि कई दर्जन ग्रामीण बीमार बताए गए हैं।

भड़ायल समेत उसके मजरों में बुखार का प्रकोप कई दिनों से जारी है। शनिवार को मनोज की चार वर्षीय पुत्री शालिनी की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवारीजनों में मातम पसर गया और वहीं बुखार से होने वाली मौत से ग्रामीणों में दहशत पनप रही है। भड़ायल में ही प्रभाकर, रामपाल, रामशंकर, रामलोटन और खुशबू और होरीलाल आदि कई दर्जन ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुखार के संबंध में जानकारी दी थी। गांव में चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण कर दवाओं का वितरण और गांव में साफ-सफाई कराई गई थी।