यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से बालक की मौत
सांडी, संवाद सूत्र : ब्लाक के ग्राम सनफरा में बुधवार को विचित्र बुखार से एक बालक की मौत हो गई। गा

सांडी, संवाद सूत्र : ब्लाक के ग्राम सनफरा में बुधवार को विचित्र बुखार से एक बालक की मौत हो गई।
गांव निवासी प्रियांशु (12) पुत्र मुरली को मंगलवार रात तेज बुखार आ गया। परिजन उसे रात में ही लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर गए, जहां चिकित्सक ने दिमागी बुखार बताते हुए इलाज से इन्कार कर दिया। परेशान परिजन पीड़ित बालक को लेकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बालक अपनी पांच बहनों के बीच मां-बाप का इकलौता पुत्र था।
