यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से छात्र की मौत

हरदोई, जागरण संवाददाता : स्कूल गए एक छात्र की तबियत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर छात्र को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली शहर क्षेत्र के मुहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी विनय श्रीवास्तव का पुत्र अथर्व श्रीवास्तव (10) कक्षा 4 में सरकुलर मार्ग स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। जैसा कि परिवारीजनों ने बताया कि स्कूल में अचानक तबियत बिगड़ने पर स्कूल की बस छात्र को घर पर छोड़ गई। अथर्व को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते लखनऊ रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार छात्र को तेज बुखार था। लखनऊ ले जाते समय छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगया है। छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
