यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दलित बालिका को घर में घुसकर दबोचा

शाहाबाद, अंप्र : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बमियारी में एक युवक ने नाबालिग दलित बालिका के घर में घुस कर तमंचे के बल पर उसके साथ छेड़छाड़ और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजनों युवक को पकड़ लिया, परंतु बाद में गांव के ही कुछ लोग उसे जबरन छुड़ा ले गए।
ग्राम बमियारी निवासी बालिका (13) गांव के ही राजकुमार की पौत्री के नामकरण संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेने गई थी और नींद आने के कारण वापस घर आकर लेट गई। आरोप है कि गांव का मदन पाल पुत्र शिवशरण तमंचा लेकर बालिका के घर में घुस आया और बुरी नियत से बालिका को पकड़ लिया और दुराचार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दीवार फांद कर भागने लगा, परंतु ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। बाद में गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग आए और मदन पाल को छुड़ा ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
