विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिस्ट्रीशीटर ने दलित को पीट किया मरणासन्न

By Edited By:
Published: Sun, 08 Sep 2013 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2013 08:31 PM (IST)

News Article Hero Image

भरावन, अंप्र : थाना अतरौली क्षेत्र के कटका कला निवासी बेचा लाल व राजकुमार पुत्र गण लक्ष्मण रविवार दोपहर डेढ़ बजे संडीला से अपने पिकप डाला से घर जा रहे थे। गांव के निकट कटका चौराहा पर भटपुर के हिस्ट्रीशीटर प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह अपने साथी नंद लाल निवासी देवरी बैठे थे। राजकुमार ने बताया कि उक्त दबंग प्रेम सिंह ने गाड़ी रोक करके मेरे भाई बेचा लाल से दबंगई के 50 हजार रुपये मांगा जब बेचा लाल ने रुपया देने से मना कर दिया तो प्रेम सिंह जातिसूचक गालियां देते हुए नाजायज असलहे की बटों से बेचा लाल के सिर पर गंभीर वार कर दिया और प्रेम के साथी नंद लाल डंडों से पीटने लगे, तभी राजकुमार शोर मचा दिया तब प्रेम अपने साथी के साथ भाग गया। गंभीर चोटे के कारण बेचा लाल एक घंटा तक बेहोश रहा। थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि घायल के भाई राजकुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और प्रेम और एक अन्य को पकड़ने के लिए दबिश दी जा चुकी है, लेकिन वह फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा। उक्त प्रेम हिस्ट्रीशीटर है इसके ऊपर कई अपराधिक मुकदमा दर्ज है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर