यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से वृद्ध की मौत

माधौगंज, अप्र : दो दिन पूर्व ठंड लगने के कारण बीमार पड़ी वृद्धा की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
दो दिन पूर्व ग्राम कंजड़पुरवा निवासी मुन्नी देवी (65) पत्नी सुबेदार को सर्दी लग गई थी। इलाज के लिए परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। शव गांव में आने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित कई लोग श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
