विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से एक किशोरी की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 07:30 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

कछौना, अप्र : थाना क्षेत्र के ग्राम हेमनखेड़ा में ठंड लगने से एक किशोरी की मौत हो गई।

गुरुवार शाम हेमनखेड़ा निवासी कुंती (16) पुत्री दूबरि पशुओं का चारा लेकर घर आई तो ठंड से कांप रही थी। परिजनों ने उसे आग तपाई, पर कुछ राहत मिलने के बजाय उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए वाहन की व्यवस्था कर ही रहे थे कि देर शाम उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिजनों ने लेखपाल को सूचना दे दी है। उपजिलाधिकारी जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

लगातार भीषण ठंड से कछौना में यह तीसरी मौत है। थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर के निकट लाइन किनारे एक वृद्ध हरिद्वार के साधु की मौत और हथौड़ा रोड पर एक अज्ञात युवक (30) की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर