Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

हापुड़:कांग्रेसियों ने कई स्थानों पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का जन्म दिन

By Edited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2016 11:59 PM (IST)

हापुड़:कांग्रेसियों ने कई स्थानों पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने केक काटने के साथ ही गरीब बच्चों को फल वितरित किए।

loksabha election banner

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा के निवास पर कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का 46 वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विधायक गजराज ¨सह राहुल गांधी की लंबी आयु की दुआ करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट रहे। ऐसा होने से पार्टी मजबूत होगी। प्रदेश महासचिव विजय गोयल ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी एकजुटता से कार्य करते हुए राहुल गांधी के हाथ मजबूत करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों की पार्टी है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को सम्मान मिलता है। जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करे। ऐसा करने से पार्टी मजबूत होगी। शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को साथ लेकर चलने वाले नेता है। इस अवसर पर सत्यनारायण, आशा राम शर्मा, मनोज शर्मा, महेंद्र त्यागी, डा. ललित शर्मा, मनमोहन शर्मा, रतन लाल पार्चा, संजीव त्यागी, मनोज कौशिक, विक्की शर्मा, विवेक शर्मा, चमन यादव, मुर्शरफ चोधरी, अरुण चौधरी, सतेंद्र ¨सह, बिजेंद्र कोरी, डा. इरशाद, बिट्टू चौधरी, भरत लाल, विकास त्यागी, राहेश गौतम, अलका भटनागर, प्रताप ¨सह, अमित सैनी उपस्थित थे।

इसके अलावा कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मोहल्ला शिवनगर, गढ़ रोड पर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर गरीब बच्चों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष अलका निम ने कहा कि कांग्रेस ने महिला उत्थान के लिए काफी कार्य किए है। जिसके चलते आज बड़ी संख्या में सभी वर्ग की महिला कांग्रेस से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को आगे बढ़ने की हिम्मत देने का काम किया है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में महिला कांग्रेस में शामिल हो।

इस अवसर पर पुष्पा राणा, राशि त्यागी, कांती, लीलावती, अर्चना, रेखा अग्रवाल, ¨पकी गहलौत, नीरज तोमर, अंगूरी देवी, रचना, मितलेश, खुशबू, सोनम, प्रेमवती, पुष्पा निम, अनीता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.