विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रपुरवा बुजुर्ग में डेंगू से युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 02 Sep 2017 03:00 AM (IST)

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति की डेंगू के च

चंद्रपुरवा बुजुर्ग में डेंगू से युवक की मौत
चंद्रपुरवा बुजुर्ग में डेंगू से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति की डेंगू के चलते कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव के गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर ग्राम प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव के लिए दवा उपलब्ध करा दी है, लेकिन मशीनें न भेजने से छिड़काव कार्य नहीं शुरू हो सका है। गांव में डेंगू मच्छर के मौजूद होने से ग्रामीणों में दहशत पैदा हो गई है।

चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी नरेंद्र कुमार वर्मा 32 वर्ष पुत्र गंगा प्रसाद वर्मा को दस दिन पूर्व बुखार आया था। जिसका उसने उपचार भी कराया था। आराम न मिलने पर पांच दिन पूर्व नरेंद्र कुमार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हुई जांच में नरेंद्र कुमार को डेंगू होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार की सुबह इसकी उपचार के दौरान कानपुर में ही मौत हो गई। दोपहर में उसका शव गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों के साथ पत्नी तथा वृद्ध मां बाप को रोता बिलखता छोड़ गया है। दोपहर बाद इसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबिहारी कुशवाहा ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव के लिए दवा तो उपलब्ध करा दी है, लेकिन मशीनें नहीं दी है। इससे छिड़काव नहीं शुरू हो सका है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष निरंजन ने कहा कि चंद्रपुरवा गांव में एक व्यक्ति की डेंगू बुखार से मौत होने की सूचना प्राप्त हो गई है। गांव में छिड़काव के लिए दवा भेज गई है। जल्द ही डोर टू डोर छिड़काव शुरू कराया जाएगा। साथ ही गांव में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों का उपचार किया जाएगा। गांव के समाजसेवी कमलेश कुमार ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग सजग होकर कार्यवाही नहीं करता है तो वह सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।