विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से वृद्ध की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 11 Oct 2015 06:17 PM (IST)

राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: मौसम के बदलाव के कारण क्षेत्र में फैली संक्रमण बीमारियों की भरमार हो गय

News Article Hero Image

राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: मौसम के बदलाव के कारण क्षेत्र में फैली संक्रमण बीमारियों की भरमार हो गयी है। इस बीमारी की चपेट में आ कर एक बुखार वृद्व की मौत हो गयी है। जबकि आधा दर्जन से अधिक बीमारी से ग्रस्त होकर इलाज करा रहे है।

मौसम के बदलाव से संक्रमण बीमारियों के फैलने से गैर डिग्री डाक्टरों की भरमार हो गयी है। हर गली गली में खुले अस्पताल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इधर हर घर में उल्टी,दस्त,बुखार के मरीजों की संख्या सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में बढ़ती जा रही है। बीते दिनों बुखार से पीडि़त 70 वर्षीय रामेश्वर पुत्र मुलुआ निवासी करौंदी थाना जरिया ने अपना इलाज एक झोला छाप डाक्टर से कराया था। लेकिन कोई भी लाभ नही मिल सका। हालत बिगड़ते देख परिजन रविवार सुबह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सरसई गांव निवासी रमाकन्ती पुत्री डूंगर सिंह,कैंथा निवासी गयादीन की पत्नी केशर,औंडेरा निवासी गोविन्द दास की पत्नी सियारानी को बुखार,गोहाण्ड नगर निवासी रमेश पुत्र हरदयाल,विश्वनाथ की पत्नी पबिया आदि को उल्टी दस्त के कारण होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले ग्राम दांदौं में देवेन्द्र श्रीवास के आठ माह के पुत्र को कुछ दिन से बुखार आ रहा था जिसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। किन्तु जब हालत ज्यादा खराब होने लगी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बचाव-

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर रवि प्रताप ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण बीमारियों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुखार आने पर लापरवाही न करें और मरीज को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करायें क्योंकि कई जानलेवा बुखार फैल रहे है।