विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक महिला समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 01:35 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 01:36 AM (IST)

News Article Hero Image

भरुआ सुमेरपुर, अप्र : वायरल फीवर की चपेट में आने से अलग-अलग क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। बुखार से हुई मौत के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही गांव में फैली बीमारी के प्रकोप से लोगों में दहशत हैं। परिजनों के मुताबिक अगर अस्पताल में दोनों मरीजों का ठीक से इलाज किया जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

बिलहड़ी निवासी सीताराम (50) चार दिन से बुखार से पीड़ित था। हालत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी प्रकार तारा देवी पत्‍‌नी शिवशंकर निवासी इमिलिया सुमेरपुर भी बुखार से एक सप्ताह से पीड़ित थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। क्षेत्र में वायरल फीवर, मलेरिया बुखार से मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ी है। वहीं स्वास्थ्य महकमें की लापरवाही के चलते दवा छिड़काव या फागिंग की व्यवस्था ठीक से न होने से आम जनमानस परेशान हैं।

बता दें कि मुस्करा के ग्राम इमिलिया में एक पखवारे से फैले डेंगू की चपेट में दर्जनों परिवार आ गए हैं। जहां दो लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर स्लाइडें बनाकर जांच शुरु कर दी है। पिछले 15 दिनों से डेंगू बुखार का कहर जारी है। 10 दिन पूर्व गांव के ही मुन्नी पासवान की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती के चलते गांव में डाक्टरों की टीम नहीं पहुंची। जिसके चलते डेंगू की चपेट में दर्जनों परिवारों के लोग आ गए हैं। इमिलिया प्रधान राजकुमार राजपूत ने बताया कि डेंगू की चपेट में उनका भाई महिपाल सिंह, पत्‍‌नी मिथलेश व भतीजा नीरज सहित गांव के डा. प्रशांत पांडे हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बताया कि 24 सितंबर को गांव के अभिनंदन उर्फ मुन्ना (25) की मौत हो चुकी है।

क्या बोले जवाबदेह

इस संबंध में चर्चा करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामशरण मिश्रा बताते हैं कि जहां भी मरीजों की जानकारी मिलती है, वहां एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाता है। विभाग पूरी तरह से सजग है। अगर कहीं इस तरह की समस्या आ रही है, तो उनसे संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर