यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैर पसार रहा है मलेरिया

भरुआ सुमेरपुर, अप्र : पिछले एक माह से मलेरिया बुखार पूरे क्षेत्र में कहर बरपा रहा है। वायरल फीवर के साथ शुरू हुई बुखार की दस्तक अब मलेरिया के रूप में सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 दिन में एक दर्जन से अधिक मलेरिया के मरीज क्षेत्र में पाए गए हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में पिछले 20 दिन से बुखार पीड़ित लगभग 550 मरीजों के खून के नमूने लिए गये, जिसमें एक दर्जन मरीज मलेरिया बुखार से ग्रसित पाये गये हैं। अलग-अलग गांवों से आये इन मरीजों के नमूनों से साबित हो रहा है कि मलेरिया कस्बे के साथ-साथ गांवों में भी पैर पसार रहा है। कस्बे में इसी माह डेंगू के दो मरीज मिले हैं। मलेरिया के लगातार बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जबकि मलेरिया के मरीज मिलते हैं, तो छिड़काव आदि कराया जाना चाहिए, लेकिन शायद यह अभी कहीं भी संभव नहीं हो सका है। अगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पत्यौरा, मौहर, कलौलीजार, पौथिया, छानी शामिल किया जाये, तो ब्लाक में सैकड़ों लोग मलेरिया की चपेट में हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
