विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूषित पानी पीने से मासूम की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 07:24 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Aug 2013 07:26 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

महोबा, कार्यालय प्रतिनिधि : कबरई विकासखंड के मकरबई स्थित खुड़ा पुरवा में कुओं का पानी दूषित होने से बीमार हुए पचास लोगों में से शनिवार को एक मासूम की मौत हो गई। उधर पड़ोसी चौकीदार के पुरवा में भी बीमारी की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। इससे सकते में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर लोगों का उपचार शुरू किया। सीएमओ ने मौके पर जाकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

मकरबई के खुड़ा पुरवा में शुक्रवार को कुओं का दूषित पानी पीने से बीमार पचास लोगों को जिला अस्पताल सहित विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा है। शनिवार को यहां के 3 वर्षीय मासूम सचिन की उल्टी दस्त व बुखार के चलते मौत हो गई। बीमारी का प्रकोप पड़ोसी चौकीदार के पुरवा में भी फैल गया। यहां के मनमोहन, घनश्याम, उमा, सरोज, सुरेश व दीपक सहित एक दर्जन लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गांव भेज दी है। चिकित्सकों ने सभी बीमार लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीके कुरील ने भी वहां पहुंचकर मरीजों का हालचाल जान उनका बेहतर उपचार करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। बकौल सीएमओ हालात पर काबू पा लिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर