विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लू की थपेड़ों से बढ़ी मरीजों की संख्या

By Edited By:
Published: Fri, 03 May 2013 05:02 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 May 2013 05:03 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

हमीरपुर, कार्यालय : तेज धूप व लू से जहां जन जीवन अस्तव्यस्त सा हो गया है। वहीं उलटी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

अप्रैल लगते ही जहां लोग गर्मी का एहसास करने लगते हैं। वहीं मई आते ही तेज धूप व लू से जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो जाता है। जहां इंसान तो बेहाल रहता ही है, वहीं पशु, पक्षी भी धूप व लू से बचने के लिए पेड़ों की घनी छाया या नदी किनारे का सहारा लेते हैं। सहालगों के चलते जहां लोगों के खान पान पर असर पड़ता है। इससे लोग उलटी, दस्त व बुखार की चपेट में आ जाते हैं। 2 मई को जिला अस्पताल में उलटी, दस्त, बुखार व अन्य मरीजों से संबंधित 338 मरीज आए। जहां डाक्टर पीके गुप्ता ने 64 मरीजों को देखा तो डा. आर एस प्रजापति ने 68 मरीजों को देखा। 3 मई की दोपहर 11:42 बजे तक जिला अस्पताल में 291 मरीजों की पर्चियां बनाई जा चुकी थीं। डा. पी के गुप्ता ने 52 मरीजों को देख चुके थे, वहीं डा. आर एस प्रजापति 51 मरीज को देख चुके थे। आंकड़े बताते हैं कि गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद जहां लोग सिर व मुंह को तौलिए से ढक कर निकलने को मजबूर हो जाते हैं, वहीं दोपहर को गलियों में सन्नाटा पसर जाता है।

-------------------------जिला अस्पताल में औसतन मरीजों की संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। उन्होंने गर्मी के चलते लोगों को सलाह दी कि खाली पेट न निकलें, पानी ज्यादा से ज्यादा पिए, हरी सब्जी खाएं, धूप से बचें।-मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार माहुर।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर