यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित बालिका की मौत
गोरखपुर : गगहा विकास खंड के असवनपार में अंतिमा पुत्री रवींद्र साहनी (12 वर्ष) को एक हफ्ते से

गोरखपुर : गगहा विकास खंड के असवनपार में अंतिमा पुत्री रवींद्र साहनी (12 वर्ष) को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। परिजन बड़हलगंज के एक निजी नर्सिग होम पर इलाज करा रहे थे, लेकिन सुधार नहीं होने पर गोरखपुर ले गए। वहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका दाह संस्कार राप्ती तट पर किया।
मृतका की बड़ी बहन प्रतिभा भी बुखार से पीड़ित है। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा के डा. जमाल अहमद के नेतृत्व में एक टीम असवनपार गांव पहुंची और पीड़ित परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई। डाक्टरों ने परिजनों से पीड़ित के साथ अस्पताल चलने को कहा ताकि उसका उचित जांच व इलाज हो सके लेकिन परिजन सरकारी अस्पताल पर नहीं गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बृजेश बर्नवाल ने कहा कि पीड़ित को जरूरत की दवाएं दी गई हैं। बाढ़ग्रस्त ग्रामीण पानी को उबाल कर ठंडा करें और तब पीएं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
