विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौत की नींद सोए नौ और मासूम

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 01:02 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। कालेज के बाल रा

मौत की नींद सोए नौ और मासूम
मौत की नींद सोए नौ और मासूम

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज में बच्चों की मौतों का सिलसिला जारी है। कालेज के बाल रोग विभाग में बीते 24 घंटे के दौरान नौ और मासूमों की मौत हो गई। कालेज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एनआइसीयू में छह मौतें हुईं जबकि पीडियाट्रिक आइसीयू में तीन बच्चों ने दम तोड़ा। सुखद बात यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस से किसी मासूम की मौत नहीं हुई। उधर इस दौरान बाल रोग विभाग में 51 नए मरीज भर्ती किए गए। 31 बच्चे पीडियाट्रिक आइसीयू और 20 बच्चे एनआइसीयू में भर्ती हुए। इनमें 17 बच्चे इंसेफ्लाइटिस पीड़ित हैं।