विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

33 फीसद आरक्षण के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 01:57 AM (IST)

गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर जिला महिला कांग्रेस ने पंचायत से

33 फीसद आरक्षण के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान
33 फीसद आरक्षण के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान

गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के मौके पर जिला महिला कांग्रेस ने पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण के पक्ष में चेतना तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

जिलाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी ने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि देश का संपूर्ण विकास तभी होगा जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। जिला प्रवक्ता मेनका पांडेय और निर्मला वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 फीसद आरक्षण दिया जाए। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तलत अजीज और शहर अध्यक्ष शहला ने कहा कि महिलाएं राजीव गांधी के सपने को पूरा करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगी।

इस अवसर पर मंजू तिवारी, अभिजीत पाठक, मेनका पांडेय, सुमन पटेल, बीना श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, दिनेश चंद, अजय कन्नौजिया, जितेद्र विश्वकर्मा, उमेश चंद खन्ना, संजीव सिंह, प्रदीप राव, विवेक शर्मा आदि की मौजूदगी रही।