विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचार मंथन से निकलेगा इंसेफ्लाइटिस समस्या का स्थाई हल

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Nov 2017 01:16 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर : पूर्वाचल के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफ्लाइटिस पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेषज्ञ, स्

विचार मंथन से निकलेगा इंसेफ्लाइटिस समस्या का स्थाई हल
विचार मंथन से निकलेगा इंसेफ्लाइटिस समस्या का स्थाई हल

गोरखपुर : पूर्वाचल के लिए अभिशाप बन चुकी इंसेफ्लाइटिस पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाएं, समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग और आमजन एक मंच पर इकट्ठा होकर मंथन करेंगे। छह दिसंबर को होने जा रहे इस विशेष सम्मेलन में न केवल इस समस्या का स्थायी समाधान तलाशने पर विमर्श होगा और बल्कि निदान की कार्य योजना भी तैयार होगी, बल्कि जीएसटी को लेकर भी परिचर्चा होगी।

गुरुवार को आयोजन के संबंध में हुई तैयारी बैठक के बाद सर्व सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने बताया कि विचार मंथन गोरखपुर क्लब में होगा। सुबह के सत्र में इंसेफ्लाइटिस पर मंथन होगा तो दोपहर बाद जीएसटी पर सेमिनार भी प्रस्तावित है। विभिन्न समुदायों, संगठनों के लोगों की सहभागिता वाले इस विशेष आयोजन में गिरीश पांडेय द्वारा लिखित नाटक मुट्ठी में गोश्त का मंचन होगा तो कवि सम्मेलन का मंच भी सजेगा। इसके अलावा समारोह में क्षेत्र के किसानों के उल्लेखनीय प्रयासों को रेखांकित करते हुए कर्मठ किसानों के सम्मानित किया जाएगा।