विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में नौ और मासूमों ने दम तोड़ा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग वार्ड में मासूमों के दम तोड़ने का सिलसिला

बीआरडी में नौ और मासूमों ने दम तोड़ा
बीआरडी में नौ और मासूमों ने दम तोड़ा

गोरखपुर :

बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग वार्ड में मासूमों के दम तोड़ने का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में इलाज के दौरान नौ और मासूमों की मौत हो गई। इनमें से छह मरीजों की मौत एनआइसीयू में (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) तो तीन मरीजों की मौत पीआइसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) में हुई। मरने वालों में दो इंसेफ्लाइटिस के मरीज भी शामिल हैं।

कालेज के प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान एनआइसीयू में 24 और पीआइसीयू में 25 नए मरीज भर्ती किए गए। इन्हें लेकर फिलहाल पीआइसीयू में 212 और एनआइसीयू में 112 में मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि शनिवार को भी बाल रोग विभाग में 13 बच्चों की मौत हुई थी। एक दिन पहले मरने वालों में एनआइसीयू के 10 और पीआईसीयू के तीन बच्चे शामिल थे। एक दिन पहले भी 15 नए मरीज बाल रोग वार्ड के एनआइसीयू और पीआइसीयू में भर्ती कराए गए थे।