विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उनवल में डायरिया का कहर, चार की मौत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 01:17 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर : बाढ़ से घिरे उनवल कस्बे में डायरिया ने अपना कहर बरपा दिया है। 146 मरीज इसकी चपेट

उनवल में डायरिया का कहर, चार की मौत
उनवल में डायरिया का कहर, चार की मौत

गोरखपुर : बाढ़ से घिरे उनवल कस्बे में डायरिया ने अपना कहर बरपा दिया है। 146 मरीज इसकी चपेट में आ गए है जिसमें से चार की मौत हो गई है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को सीएमओ और तहसीलदार ने कस्बे का निरीक्षण किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था को देखा। मरीजों को जिला अस्पताल भिजवाने के लिए एम्बुलेंस लगा दी गई है। मरीजों को दवा का वितरण कराया जा रहा है।

बासगाव ब्लाक का कस्बा उनवल उर्फ संग्रामपुर आमी की बाढ़ से दोनों तरफ से घिर गया था। बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह से हटा नहीं है, इस बीच संक्रामक बीमारी ने कस्बे को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। करीब तीन दिन पहले गांव में लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई। लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचने लगे। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया जाने लगा। दो दिन पहले स्व. लूद्दूर की 45 वर्षीय पत्‍‌नी अमेरिका को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्व. जगदीश की 17 वर्षीय बेटी पूजा को रविवार की सुबह उल्टी- दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने उसे गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी तरह बीती रात 25 वर्षीय मनीषा पत्‍‌नी श्रवन, 60 वर्षीय सावित्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। चार मरीजों की मौत होने से कस्बे में हाहाकार मचा हुआ है।

------------

कई मरीजों को चढ़ रहा ग्लूकोज : कस्बे में महामारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। रात्रि में कैंप कर रहे सामुदायिक स्वा केंद्र बासगाव के अधीक्षक डा.अच्यूत प्रसाद ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं। रविवार रात तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल में 146 डायरिया पीड़ित मरीजों का पंजीकृत किया गया। इनमें अधिकांश को केंद्र पर रखकर दवा दी गई और उसके बाद घर भेज दिया गया। छह मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

---------

सीएमओ ने किया निरीक्षण

सीएमओ रविंद्र कुमार ने कस्बे का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी। उन्होंने दवाओं के साथ ओआरएस के पैकेट भी बंटवाए। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सभी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील है कि एक माह तक हरहाल में मछली का सेवन बंद कर दे। पानी को उबाल कर प्रयोग करें, बांसी भोजन न करें। बाजार की सड़ी-गली खाद्य सामग्री का प्रयोग न करें। -----

मछली की दुकानें बंद कराई

तहसीलदार खजनी बिपिन कुमार सिंह ने उनवल बाजार पहुंचकर जनता से अपील की कि हरहाल में मछली का सेवन बंद करें। उन्होंने मछली के दुकानों को बंद कराया तथा निर्देश दिया कि कल से छोटी मछली नहीं बिकेगी। जो मछुआरा छोटी मछली बेचते मिला उस पर कार्रवाई होगी।

----------

डाक्टरों की टीम ने किया मरीजों का उपचार:

ब्रह्मापुर, गोरखपुर: क्षेत्र के गजाइकोल, मुंडेरा ठकुराई, तमठा, खैरखुटा, सुगहां, इटौवा तथा खिरिहवा राजधानी में डाक्टरों की टीम ने पहुंचकर मरीजों को देखा और उल्टी-दस्त, बुखार व चर्म रोग आदि के मरीजों को दवा दी।