विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 14 मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 04 Oct 2017 10:01 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 14 मासूमों की मौत हो गई। इनमें में

बीआरडी में 24 घंटे में 14 मासूमों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 14 मासूमों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 14 मासूमों की मौत हो गई। इनमें में से नौ नवजात आइसीयू जबकि पांच पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती थे। पीडियाट्रिक आइसीयू में मरने वाले मासूमों में तीन इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित थे। इंसेफ्लाइटिस से दो वयस्कों की मौत भी हुई। बीमारी से मरने वाले पांच लोगों में गोरखपुर के पांच साल के कन्हैया, देवरिया की 12 साल की शिल्पी, सिद्धार्थनगर की आठ साल की मनीषा, बिहार के 30 साल के मधुसूदन तथा बस्ती की 50 साल की शनि देवी शामिल हैं। इस दौरान इंसेफ्लाइटिस के 23 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के आठ, देवरिया के तीन, कुशीनगर के छह, बिहार व बस्ती के दो-दो तथा महराजगंज व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 135 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1391 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 135 की मौत हुई है।