विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 12 मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 01:32 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 12 मासूमों की मौत हो गई। इनमें छह

बीआरडी में 24 घंटे में 12 मासूमों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 12 मासूमों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 12 मासूमों की मौत हो गई। इनमें छह बच्चे नवजात आइसीयू जबकि छह अन्य पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती थे। पीआइसीयू के मृतकों में तीन इंसेफ्लाइटिस के मरीज थे।

इनमें बस्ती के छह साल के आयुष, कुशीनगर की बारह साल की आरती तथा देवरिया के नौ साल के किशन शामिल हैं। इस दौरान इंसेफ्लाइटिस के 25 नए मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के पांच, देवरिया के सात, महराजगंज के चार, कुशीनगर व बस्ती के तीन-तीन, बिहार के दो तथा सिद्धार्थनगर के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 131 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1268 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 270 की मौत हुई है।