विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 01:59 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 16 और मासूमों की मौत हो गई। इनमें

बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 16 मासूमों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 16 और मासूमों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे नवजात आइसीयू जबकि आठ पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती थे। पीआइसीयू में भर्ती मृतकों में दो इंसेफ्लाइटिस के मरीज थे।

इनमें गोरखपुर के डेढ़ साल के अरशद व कुशीनगर की सात साल की लक्ष्मीना शामिल हैं। इस दौरान भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के दो-दो, कुशीनगर के पांच, महराजगंज के चार तथा संतकबीरनगर, गोंडा, बिहार व सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। अब भी विभिन्न वार्डो में भर्ती 119 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1243 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 267 की मौत हुई है।