विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 21 मासूमों की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 12:42 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग के वार्डो में बीते 24 घंटे में 21 मासूमों की

बीआरडी में 24 घंटे में 21 मासूमों की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 21 मासूमों की मौत

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज के बाल रोग के वार्डो में बीते 24 घंटे में 21 मासूमों की मौत हो गई। मरने वालों में नवजात आइसीयू में भर्ती 13 मासूम जबकि पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती आठ बच्चे हैं। यहां इंसेफ्लाइटिस पीड़ित तीन बच्चे हैं। इनमें देवरिया के 11 साल के विक्की, चिलुआताल, गोरखपुर के आठ महीने के रितिक, बिहार की 15 साल की हीरामोती के अलावा मेडिसिन वार्ड में भर्ती 37 साल के तीरथ शामिल हैं। चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस के 18 मरीज भर्ती किए गए। इनमें गोरखपुर के सात, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के दो-दो तथा कुशीनगर, बिहार व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं।

इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 943 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 202 की मौत हुई है। अब भी इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती 125 मरीजों का इलाज चल रहा है।