विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

24 घंटे में 13 बच्चों ने तोड़ा दम

By JagranEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 01:27 AM (IST)

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस के चार मरीजों सहित 1

24 घंटे में 13 बच्चों ने तोड़ा दम
24 घंटे में 13 बच्चों ने तोड़ा दम

गोरखपुर

बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते चौबीस घंटे में इंसेफ्लाइटिस के चार मरीजों सहित 13 मासूमों की मौत हो गई। इस दौरान इंसेफ्लाइटिस के 23 नए मरीज भर्ती किए गए। विभिन्न वार्डो में भर्ती 119 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इंसेफ्लाइटिस से मृतकों में महुली संतकबीरनगर के 18 महीने के शाहिल, गोरखपुर की छह साल की कृति व 35 साल के जगदीश तथा बस्ती की 18 साल की पिंकी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के चार-चार, देवरिया के तीन, महराजगंज व बिहार के के दो-दो तथा मऊ व बिहार के एक-एक मरीज हैं।

इस साल एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 898 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 119 की मौत हो चुकी है।

---------------------

निदेशक इंसेफ्लाइटिस पहुंचे बीआरडी

उत्तर प्रदेश के निदेशक इंसेफ्लाइटिस डा. बद्री विशाल ने गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनको मिल रही दवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली।

----------