विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 24 घंटे में 13 की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 01:27 AM (IST)

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 13 बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक इंस

बीआरडी में 24 घंटे में 13 की मौत
बीआरडी में 24 घंटे में 13 की मौत

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में 13 बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक इंसेफ्लाइटिस पीड़ित बच्ची भी शामिल है। इस दौरान 15 नए मरीज भर्ती कराए गए। मरने वालों में एनआइसीयू में 10 और पीडियाट्रिक आइसीयू में भर्ती तीन बच्चे शामिल हैं।

मेडिकल कालेज प्रतिनिधि ने बताया कि महराजगंज जिले के पनियरा की सोनाक्षी (पांच वर्ष) पुत्री दिनेश को कुछ दिनों पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि के बाद उसका इलाज चल रहा था। भर्ती होने वाले मरीजों में सिद्धार्थनगर से एक, गोरखपुर से पाच, महराजगंज से एक, देवरिया से छह, कुशीनगर से चार और मऊ से एक मरीज शामिल है।

185 की हो चुकी है मौत

बीआरडी मेडिकल कालेज के आकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 185 मरीज दम तोड़ चुके है। इस दौरान 820 मरीज भर्ती कराए गए। वर्तमान समय में इंसेफ्लाइटिस वार्ड में 120 मरीजों का इलाज चल रहा है।