दयाशंकर प्रकरण को तिल का ताड़ बना रही हैं मायावती : केशव प्रसाद मौर्य
मौर्या ने दयाशंकर सिंह प्रकरण को लेकर बसपा के भाजपा विरोधी प्रदर्शन पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों एवं महिलाओं का सम्मान करती है।
गोरखपुर (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी से बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह की मायावती को लेकर अमार्यादित टिप्पण के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या बहुत गंभीर नहीं है। मौर्या आज शाम को गोरखपुर पहुंचे थे।
मौर्या ने दयाशंकर सिंह प्रकरण को लेकर बसपा के भाजपा विरोधी प्रदर्शन पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों एवं महिलाओं का सम्मान करती है।
यह भी पढ़ें- निष्पक्ष कार्रवाई हो तो आधे सपाई होंगे जेल में : केशव मौर्य
यही कारण है कि दयाशंकर सिंह की टिप्पणी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजपा ने उनकी टिप्पणी की न केवल निंदा की बल्कि खुद आगे बढ़कर खेद भी जताया। इसके बावजूद मायावती का इस प्रकरण में भाजपा को आरोपित किया जाना उनकी पार्टी की कमजोरी का परिचायक है।
यह भी पढ़ें- राज बब्बर क्या, प्रियंका या राहुल भी नहीं कर सकेंगे यूपी कांग्रेस का भला : केशव
वह तिल का ताड़ बनाकर हाल-बेहाल हो चुकी अपनी पार्टी का कील-कांटा दुरुस्त करने का प्रयास कर रही हैं, जिसे जनता भी समझ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी के लिए आज गोरखपुर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दयाशंकर सिंह ने जो बयान दिया वह निंदनीय एवं शर्मनाक है। भाजपा इसका पुरजोर निंदा करती है। उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है, लेकिन इस प्रकरण को हथियार बनाकर मायावती जो कर रही हैं उसे भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।
यह भी पढ़ें- जागरण फोरम-सरकार में आप है, दंगा करने वालों पर कार्रवाई करें : केशव मौर्य
भाजपा दलितों एवं महिलाओं की कितनी इज्जत करती है यह मायावती को भी मालूम है। उन्हें लखनऊ का गेस्ट हाउस कांड याद होगा, जब भाजपा ही उनके साथ खड़ी हुई थी। उन्हें भाजपा के खिलाफ सस्ती राजनीति करने से बाज आना चाहिए। भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करती है। शोषित-पीडि़त लोगों का उत्थान उसकी प्राथमिकता में है।