विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 12:49 AM (IST)

गोरखपुर : जिला अस्पताल के न्यू बिल्डिंग स्थित इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती एक मासूम बच्ची की रविवार क

जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गोरखपुर : जिला अस्पताल के न्यू बिल्डिंग स्थित इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती एक मासूम बच्ची की रविवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने आक्सीजन की कमी से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख स्टाफ रूम में मौजूद नर्स व कर्मचारी मौके से हट गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

राजघाट के राजगंज उत्तरी निवासी निसारउल्ला की बेटी शनाबानो (7 वर्ष) की तबीयत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने शनाबानो को न्यू बिल्डिंग स्थित इंसेफ्लाइटिस वार्ड में भर्ती कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डाक्टर के कहने पर बच्ची को आक्सीजन का सिलेंडर लगाया गया था। दोपहर तक हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर को फोन किया गया, लेकिन वह वार्ड में नहीं आए। शाम को छह बजे सिलेंडर खत्म हो गया। दूसरा आक्सीजन सिलेंडर लगाने के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

खबर मिलने पर रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर स्टाफ नर्स व कर्मचारी मौके से हट गए। उन्होंने फोन से घटना की जानकारी अधिकारियों के साथ ही 100 नंबर पर दी। इंस्पेक्टर कोतवाली माधव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि परिजन डाक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत होने का आरोप लगा रहे थे। समझाने पर शव लेकर वह घर लौट गए। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।