विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एसी खराब

By JagranEdited By:
Published: Mon, 28 Aug 2017 01:25 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के 100 बेड इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एल और जे केबिन का एसी र

इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एसी खराब
इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एसी खराब

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के 100 बेड इंसेफ्लाइटिस वार्ड में एल और जे केबिन का एसी रविवार को खराब हो गया। इसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते देर रात तक एसी के मरम्मत का काम नहीं हो सका था। तीमारदारों ने बताया कि जब से एसी बंद हो जाने से केबिन में उमस बढ़ गई है। इससे निजात पाने के लिए उन्हें अपने-अपने मरीजों के लिए कपड़े से हवा करनी पड़ रही है। तीमारदारों ने बताया कि डाक्टरों और कर्मचारियों से उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन्होंने बताया कि रविवार का दिन होने के चलते एसी बनने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा।