विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अब शार्ट सर्किट का खतरा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 01:34 AM (IST)

गोरखपुर : 10/11 अगस्त की घटना से बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड पर लगा ग्रहण

इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अब शार्ट सर्किट का खतरा
इंसेफ्लाइटिस वार्ड में अब शार्ट सर्किट का खतरा

गोरखपुर :

10/11 अगस्त की घटना से बीआरडी मेडिकल कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड पर लगा ग्रहण छंटने का नाम नहीं ले रहा। अब वार्ड में शार्ट सर्किट से समस्या खड़ी होने का मामला सामने आया है। बाल रोग विभाग की अध्यक्ष डा. महिमा मित्तल ने प्राचार्य को पत्र लिखकर न केवल इस समस्या की जानकारी दी है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी जताई है।

प्राचार्य को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 100 में लगातार विद्युत का शार्ट सर्किट हो रहा है। इसके चलते कई बार उपचार प्रभावित हो रहा है। यदि सही समय में इसे लेकर उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता। विभागाध्यक्ष ने प्राचार्य से अनुरोध किया है कि विषय को गंभीरता से लेते हुए संबधित अधिकारी और कर्मचारी को सचेत किया जाए, जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करके दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके और इंसेफ्लाइटिस मरीजों के इलाज में किसी तरह का व्यवधान न आने पाए। उधर प्राचार्य डा. पीके सिंह ने इस तरह के किसी पत्र के मिलने से इन्कार किया है। बावजूद उन्होंने बिजली की शार्ट सर्किट को सतर्कता बरतने की बात कही है। प्राचार्य ने बताया कि विभागाध्यक्ष द्वारा भेजे गए किसी पत्र की जानकारी तो उन्हें नहीं है लेकिन बिजली के मेंटिनेंस को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। किसी तरह की दिक्कत होने पर समस्या के समाधान के बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर कालेज में एक जूनियर इंजीनियर के तैनाती की मांग की गई है। बता दें कि इसी तरह की लापरवाही के चलते पिछले वर्ष एनआइसीयू का एक वेंटिलेटर जल गया था, जिसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा था।